Amit Shah In Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव प्रचार करने जांजगीर पहुंचे अमित शाह, यहां देखिए लाइव वीडियो"/>

Amit Shah In Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव प्रचार करने जांजगीर पहुंचे अमित शाह, यहां देखिए लाइव वीडियो

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर – चांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वे जांजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और बीजेपी की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि हमारा देश अर्थव्यवस्था में पहले 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। भारत ने चंद्रयान को चांद तक पहुंचाया और भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है।

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प रैली का आगाज आज होने जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह जी का आगमन हुआ है।

कोंडागांव में ली बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कोंडागांव में हेलीपैड से वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर से 120 कार्यकर्ताओं को वे चुनावी मंत्र दे रहे हैं। नक्सली क्षेत्र होने के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button