Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2024: आज अलर्ट रहने का दिन, नौकरी-बिजनेस में सोच समझकर फैसला लें"/>

Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2024: आज अलर्ट रहने का दिन, नौकरी-बिजनेस में सोच समझकर फैसला लें

HIGHLIGHTS

  1. मेष: परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
  2. वृषभ: व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे।
  3. मिथुन: आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2024: आज दिनांक 19 फरवरी 2024, सोमवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत माघ और तिथि दशमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम से घर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी परिजन के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन सोच विचार कर काम करने की जरूरत है। आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा डिसीजन न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यापार व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें। अलर्ट नहीं रहेंगे, तो काम बिगड़ जाएगा। कोई नया लेन देन आज न करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम पूरा होगा। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button