Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: नए मकान व वाहन खरीदने के बन रहे योग, स्वास्थ्य में होगी दिक्कत, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: मेष राशि के जातकों को व्यापार में घाटा हो सकता है। वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मिथुन राशि के जातकों का परिवारिक माहौल सकारात्मक होगा। पढ़ें 17 जुलाई 2024 का दैनिक राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. कर्क राशि- पार्टनर से विवाद खत्म होगा।
  2. कन्या राशि- रिश्तेदारों से विवाद होगा।
  3. वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में खराब हो सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। राशिफल के मुताबिक, आज यानी 18 जुलाई 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातकों का अपने परिवार में विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके अच्छा नहीं होगा। आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है, जिसका फायदा विरोधियों को मिलेगा। परिवार में झगड़ा हो सकता है, इसलिए विवाद के बीच शांत बन रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आप का आज का दिन शुभ होगा। स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में रुका हुआ धन मिलेगा, जिससे परिवार व समाज में स्थान ऊंचा होगा। परिवार का माहौल सकारात्मक होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन शुभ रहेगा। आपका तबीयत भी ठीक रहेगी। पार्टनर से विवाद का निपटारा होगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। किसी व्यक्ति से आपको कोई कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी झगड़े में उलझ सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें। आपकी कार्य योजना पर पानी फिर सकता है, जिससे तबीयत खराब हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन को ध्यान से चलाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से विवाद हो सकता है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। परिवार में विवाद की स्थिति बन रही है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, इसलिए वाहन को ध्यान से चलाएं। आप आज अपने काम को पूरा करने के लिए विरोधियों के सामने झुक सकते हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपके अपने ही विरोधी बन सकते हैं, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है, कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी को उधार न दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होने की भी संभावना है। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं , तो यह समय आपके लिए सही नहीं है। परिवार में विवाद होने की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते, दुर्घटना होने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन आप स्वास्थ्य में बहतर महसूस करेंगे। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। यदि कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न करें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सोचे हए काम भी पूरे होंगे। व्यापार क्षेत्र में नई कार्य योजना पर काम कर सकते हैं, जिससे फायदा होगा। परिवार के साथ यात्रा पर भी जाने के योग हैं। नया मकान या वाहन खरीदने के भी अच्छे योग हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अशुभ हो सकता है। नया काम शुरू करने में रुकावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रयण रखें, जिससे विवाद की स्थिति में ना फंसे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button