Richa Chadha Pregnant: माता-पिता बनने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, यूनिक अंदाज में शेयर की गुड न्यूज"/>

Richa Chadha Pregnant: माता-पिता बनने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, यूनिक अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

HIGHLIGHTS

  1. कपल 23 सितंबर, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।
  2. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
  3. कपल की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्ट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Richa Chadha Pregnant: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में गुड न्यूज शेयर की है। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए कपल काफी एक्साइटेड हैं। शुक्रवार को अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। बता दें कि कपल 23 सितंबर, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने निकाह किया था। उनके वेडिंग फंक्शन मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में आयोजित किए गए थे।

naidunia_image

प्रेग्नेंट है ऋचा चड्ढा

बीते साल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। अब जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जैसे ही कपल ने ये गुड न्यूज सभी के साथ शेयर की, वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “1+1= 3”। एक और तस्वीर में कपल एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। उनके साइड में प्रेग्नेंसी का इमोजी बना हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक छोटी दिल की धड़कन, हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज है।”

यूनिक अंदाज में शेयर की पोस्ट

कपल की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्ट किया है। इसमें सबा आजाद, सैयामी खेर, करिश्मा तन्ना, काल्कि कोचलिन, सुशांत दिवगीकर और आकृति कक्कड़ शामिल हैं। बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की मुलाकात फुकरे फिल्म के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। साल 2012 में दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए थे। कई सालों तक डेटिंग के बाद कपल ने साल 2022 में शादी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button