Nora Fatehi Dance: नोरा फतेही ने फैमिली शो में किया वल्गर डांस, जमकर भड़के यूजर्स"/>

Nora Fatehi Dance: नोरा फतेही ने फैमिली शो में किया वल्गर डांस, जमकर भड़के यूजर्स

HIGHLIGHTS

  1. नोरा डांसिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
  2. कुछ समय पहले वे झलक दिखला जा सीजन 10 जज कर रही थीं।
  3. हाल ही में एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में पहुंची हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Nora Fatehi Dance: बाॅलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। नोरा का डांस खूब सुर्खियां बटोरता है। उनका हर एक गाना सुपरहिट होता है। दिलबर-दिलबर गाने से नोरा लाइमलाइट में आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें काफी फेम मिली है। नोरा डांसिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। एक्ट्रेस कई रियलिटी शो भी जज करती हैं। कुछ समय पहले वे झलक दिखला जा सीजन 10 जज कर रही थीं। हाल ही में एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में पहुंची हैं।

फैमिली शो में नोरा का वल्गर डांस

फैमिली शो में नोरा फतेही ने ऐसा डांस कर दिया कि लोगों ने उन पर मर्यादा पार करने का आरोप लगा दिया। नोरा का ऐसा डांस देख जजेस के भी होश उड़ गए। एक्ट्रेस ने डांस प्लस प्रो के मंच पर अपने गाने नाच मेरी रानी पर डांस किया। वे अपने डांस से वाहवाही लूट ही रही थीं कि अचानक अपने शरीर पर वे पानी डालने लग गईं। नोरा की इस हरकत से जजेस और ऑडियंस हैरान रह गए। इतना ही नहीं, यूजर्स नोरा पर जमकर भड़क रहे हैं। किसी को भी नोरा से ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं थी।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं नोरा फतेही

नेशनल टीवी और फैमिली शो पर नोरा का ये डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग नोरा के इस डांस को वल्गर बता रहे हैं। नेशनल टीवी पर ऐसी हरकत करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये मुंबई की टीवी इंडस्ट्री है और बॉलीवुड के पढ़े-लिखे कहलाने वाले लोग। क्या ये लोग कला के नाम पर कुछ भी दिखा रही हैं। किसे दोषी ठहराया जाए। नोरा फतेही या इस तरह के शो के मेकर्स को।” एक और यूजर ने लिखा, “क्या इन्होंने इसे टीवी पर दिखाया। ओटीटी के लिए ठीक है, लेकिन टीवी की ऑडियंस पक्का नोरा फतेही के इस कारनामे से दंग रह जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button