कांग्रेस व TMC के बीच नहीं बन रही बात, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी"/>

कांग्रेस व TMC के बीच नहीं बन रही बात, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। इंडिया गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। तृणमूल कांग्रेस बंगाल में इस यात्रा का हिस्सा नहीं बनेगी। यह यात्रा 27 जनवरी को बंगाल में पहुंच जाएगी। पांच दिनों तक यह बंगाल में रहेगी। इस दौरान उत्तर बंगाल से होते हुए दशिक्ष के मुर्शिदाबाद तक राहुल गांधी बंगाल में यात्रा करेंगे, लेकिन ममता बनर्जी इस यात्रा से दूरी बनाकर रखेंगी।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस के साथ अभी शीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है। ऐसे में उनके साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने अभी तक सीट शेयरिंग पर अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है। सीट शेयरिंग पर जब तक दोनों दलों में स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है, तब तक इस कार्यक्रम का हिस्सा तृणमूल कांग्रेस नहीं होगी। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन को पत्र लिखकर कहा था कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यात्रा के लिए पत्र मिला था।

कांग्रेस को महज दो सीटें मंजूर नहीं

सूत्रों की मानें तो तृणमूल कांग्रेस बंगाल में 42 सीटों में से 40 सीटों पर लड़ना चाहती है। वह कांग्रेस को केवल मालदा दक्षिण व बहरमपुर दो ही सीटें देना चाहती है। अब ऐसी स्थिति में कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस के बीच में बात नहीं बन पा रही है। कांग्रेस बंगाल में आठ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button