Vijaykanth के फ्यूनरल में Thalapathy Vijay पर चप्पल से हमला, फैंस की भीड़ ने घेरा"/>

Vijaykanth के फ्यूनरल में Thalapathy Vijay पर चप्पल से हमला, फैंस की भीड़ ने घेरा

HIGHLIGHTS

  1. विजयकांत के अंतिम दर्शन में पहुंचे विजय।
  2. एक्टर विजय पर फैंस ने फेंकी चप्पल।
  3. लियो स्टार का वीडियो हुआ वायरल।

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में अपने फैंस के बीच कैप्टन के नाम से मशहूर विजयकांत का कोरोना के चलते निधन हो गया। वह डीएमडीके पार्टी के संस्थापक भी थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता व कई दिग्गज राजनेता भी पहुंचे। इस दौरान विजयकांत के फ्यूनरल में पहुंचे थालापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थालापति विजय को प्रशंसकों की भीड़ में से किसी ने चप्पल से हमला कर दिया।

विजयकांत के आखिरी दर्शन करने गए एक्टर विजय

विजयकांत के निधन की खबर जैसे ही गुरुवार को आई साउथ सिनेमा शोक में डूब गया था। साउथ सिनेमा के सुपस्टार थालापति विजय ने कई फिल्में विजयकांत के साथ की थी। वह उन्हें अपना मेंटर मानते हैं। उनको भी इस खबर से काफी गहरा सदमा लगा था। विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

विजय जैसे ही अपनी कार से उतरे वहां मौजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कोई उनको छूने की कोशिश कर रहा था। वहीं कोई उनकी शर्ट को पकड़कर अपनी तरफ खींच रहा था। किसी फैंस ने इस दौरान शर्मनाक हरकत करते हुए अपनी चप्पल विजय की तरफ फेंक दी। यह चप्पल विजय के सिर पर जाकर लगी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button