CG Deputy CM : अरुण साव ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, जनपद सदस्य के रूप में हुई थी राजनीतिक सफर की शुरुआत"/>

CG Deputy CM : अरुण साव ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, जनपद सदस्य के रूप में हुई थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में बुधवार को अरुण साव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पेशे से वकील अरुण साव अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अरुण साव ने कम समय में पूरे प्रदेश का दौरा किया और कार्यकर्ताओं को मजबूत किया। उनकी सक्रियता का परिणाम रहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की।

प्रदेश के नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनपद सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 1998 में दशरंगपुर से जनपद सदस्य के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनें। 1996 से 2005 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा मे विभिन्न पदों पर कार्यरत रहें। इसके बाद फिर 2001 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना के साथ ही उन्होंने यहां वकालत शुरू की। 2004 में राज्य सरकार के पैनल लायर, 2005 से 2007 तक उप शासकीय अधिवक्ता, 2008 से 2013 तक उपमहाधिवक्ता रहें।

अगस्त 2022 में बने थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। लोरमी सीट में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू से 45,891 वोटों से हराया है। इससे पहले वे बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को हरा कर जीत हासिल की थी। अगस्त 2022 को आदिवासी वर्ग के विष्णुदेव साय को हटा कर अरुण साव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button