Aaradhya Bachchan Birthday: 12 साल की हुई ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, शेयर की क्यूट फोटोज"/>

Aaradhya Bachchan Birthday: 12 साल की हुई ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, शेयर की क्यूट फोटोज

HIGHLIGHTS

  1. 16 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या का जन्मदिन था।
  2. फोटो में नन्ही आराध्या अपने पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक प्यार भरा मैसेज लिखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Aaradhya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की जोड़ी आए दिन स्पाॅट होती रहती हैं। आराध्या फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वे भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 16 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या का जन्मदिन था। आराध्या पूरे 12 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में इस खास दिन पर कपल ने अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आराध्या की कुछ खास फोटोज शेयर की है। साथ ही प्यार भरा नोट भी लिखा है।

अभिषेक ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक क्यूट सी अनसीन फोटो शेयर की है। आराध्या की ये फोटोज उस समय की है, जब वे काफी छोटी थीं। नन्ही आराध्या अपने पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की फ्रॉक में आराध्या काफी क्यूट लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, “मेरी लिटिल प्रिंसेस को जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।” वहीं, ऐश्वर्या ने अपनी लाडली के साथ सेल्फी शेयर की है, जिसमें आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

ऐश्वर्या ने लिखा प्यार भरा नोट

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक प्यार भरा मैसेज लिखा है, “मैं आपको असीम रूप से, बिना शर्त, हर चीज से ऊपर प्यार करती हूं, मेरी डार्लिंग एंजल आराध्या। आप मेरी जिंदगी का पूर्ण प्यार हैं। मैं आपके लिए सांस लेती हूं, माय सोल। आपके 12वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। गाॅड ब्लेस यू। ऐसे रहने के लिए थैंक्यू। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे बेस्ट हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button