CG Chuanv 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जिसने जीता माता-बहनों का विश्वास, उसी के सिर पर होगा ताज"/>

CG Chuanv 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जिसने जीता माता-बहनों का विश्वास, उसी के सिर पर होगा ताज

HIGHLIGHTS

  1. महिलाओं को साधने कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य दलों ने ताकत झोंकी
  2. घोषणा-पत्र महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं
  3. सियासी दल अपने-अपने घोषणा-पत्र को बता रहे सबसे ज्यादा कारगर

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साधने के लिए पार्टियों ने सियासी बिसात बिछा दी है। बिसात भी इस तरह की महिलाओं के लिए फायदे ही फायदे नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जो महिलाओं का विश्वास जीतेगा, उसी के सिर पर सत्ता का ताज होगा।

राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पार्टियों ने महिलाओं पर खासतौर पर फोकस करते हुए घोषणा-पत्र में एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा वादों की फेहरिस्त पेश की गई है। कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने जहां महतारी वंदन योजना को अपना सबसे बड़ा फैक्टर बताया है तो वहीं कांग्रेस ने इससे मुकाबला करने गृहलक्ष्मी योजना का ऐलान कर दिया है।

रसोई गैस सिलिंडर से लेकर महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफेट सहित कई ऐसी घोषणाएं हैं, जो खासतौर पर सिर्फ महिला मतदाताओं को साधने के लिए बनाया गया है। रसोई सब्सिडी तो कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टियों के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने जिस तरह किसानों की कर्जमाफी की है, उसी तर्ज पर महिलाओं के लिए महिला स्व-सहायता समूहों की कर्जमाफी की घोषणा की गई है।

सियासी दलों ने खोला घोषणाओं का पिटारा

कांग्रेस के पास यदि घोषणाओं का पिटारा है तो भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के खाते में महिला सशक्‍तीकरण योजना, कौशल्या समृद्धि योजना आदि शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 में शहर से लेकर गांव तक मतदाताओं के बीच कांग्रेस-भाजपा के घोषणा-पत्र की जमकर चर्चा है। चुनावी सभा से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता अपने-अपने घोषणा-पत्र को सबसे ज्यादा कारगर बता रहे हैं।

अलग-अलग पार्टियों का घोषणा-पत्र

भाजपा

1. महतारी वंदन योजना, विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता

2. रसोई गैस में 500 रुपये की सब्सिडी

3. गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में

4. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

5. मुख्यमंत्री सुपोषण योजना

6. कौशल्या समृद्धि योजना

कांग्रेस

1. गृहलक्ष्मी योजना

1. समक्ष योजना के अंतर्गत लिए गए स्व-सहायता समूहों का कर्जा माफ

2. महतारी न्याय योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी महिलाओं के खाते में

3.ऋण योजना

4. महतारी जतन योजना

5. मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान

6. सक्षम व स्वावलंबन योजना

आम आदमी पार्टी

स्त्री सम्मान राशि: आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी में युवतियों के 18 वर्ष से अधिक पूरा होने पर हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा हुई है।

जकांछ

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बेटी के जन्म पर जोगी नोनी योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये देने का एलान किया है।

प्रदेश में पहली बार महिला वोटर ज्यादा

राजनीतिक पार्टियों की एक सोच यह भी हैं कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद पहली बार महिला वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा हुई है,लिहाजा उन्हें साधने के लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 2 करोड़ 39 लाख तीन हजार 160 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ दो लाख 56 हजार 846 हैं। दूसरे चरण के मतदान में एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता है।

छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की हर विवाहित महिला के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से साल में 12000 रुपये उनके खाते में जमा किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि प्रदेश के गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर प्रदान किया जाएगा। रेडी-टू-ईट का जो काम कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों से छीना है उसे वापस देना भी मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोआडिनेटर राधिका खेरा ने कहा, हमारे घोषणा पत्र में कई योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए हैं। हम उनको सक्षम बनाने के लिये ‘गृह लक्ष्मी योजना’ के साथ उनके खर्च में कटौती के लिए महतारी न्याय योजना में सस्ती गैस देंगे। इसके तहत गैस सिलेंडर भरवाने पर महिलाओं के खाते में 500 रुपये आएंगे। जिन परिवारों में उज्जवला गैस कनेक्शन है वहां महिलाओं को अब गैस सिलेंडर के लिए मात्र 107 रुपये में मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button