Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में नहीं बनेगा कोई कैप्टन, नए सीजन में हुए ये बड़े बदलाव"/>

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में नहीं बनेगा कोई कैप्टन, नए सीजन में हुए ये बड़े बदलाव

HIGHLIGHTS

  1. 15 अक्टूबर यानी रविवार से बिग बॉस 17 शुरू होने जा रहा है।
  2. बिग बॉस 17 में पांच बड़े बदलाव किए गए हैं।
  3. बिग बाॅस के घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बाॅस 17’ जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स घर के अंदर 105 दिन तक बंद रहेंगे। हर साल यह शो दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। इस बार घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट काफी अलग-अलग फील्ड से हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि शो इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने कंटेस्टेंट का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय सहित कुछ स्टार्स की झलक देखने को मिली है। इतना ही नहीं, इस बार के सीजन की थीम भी काफी अलग है। साथ ही शो में पांच बड़े बदलाव भी किए गए हैं।

नए सीजन में होंगी नई चीजें

15 अक्टूबर यानी रविवार से ‘बिग बॉस 17’ शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने शुक्रवार को कंटेस्टेंट्स के वीडियो जारी किए हैं। इन प्रोमो वीडियोज में कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है। इसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। ‘बिग बॉस 17’ में पांच बड़े बदलाव किए जाने से यह शो और भी दिलचस्प होने वाला है। शो में इस बार दर्शकों को काफी नया अंदाज देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई भी कैप्टन नहीं होगा। साथ ही न ही कोई जेल होगी और ना डायनिंग एरिया।

कंटेस्टेंट्स का प्रोमो वीडियो रिलीज

सलमान खान के शो बिग बाॅस के घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है। किचन एरिया कैफे की तरह दिखाई देगा। इस बात की जानकारी बिग बाॅस के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। बता दें कि इस बार प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी शो में दिखाई देंगी। साथ ही उडारियां फेम अभिषेक कुमार भी शो में शामिल होंगे। ‘बिग बॉस 17’ रविवार 15 अक्टूबर रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। वहीं, सोमवार से शुक्रवार यह शो रात 10 बजे से दिखाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button