इन बॉलीवुड गीतों में दिखाई गई है भगवान राम की महीमा, प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए हैं परफेक्ट"/>

इन बॉलीवुड गीतों में दिखाई गई है भगवान राम की महीमा, प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए हैं परफेक्ट

HIGHLIGHTS

  1. भगवान राम को समर्पित गीतों का भी लंबा इतिहास रहा है।
  2. प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
  3. कुछ गाने प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Songs On Lord Ram: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में हर देशवासी के मन में काफी उत्साह है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। देश के हर हिस्से में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की है। बॉलीवुड सेलेब्स को भी प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। रामायण और राम लीला पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, भगवान राम को समर्पित गीतों का भी लंबा इतिहास रहा है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गीतों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

हे रोम रोम में बसने वाले राम

1968 में फिल्म नीलकमल का यह गीत वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है। इस गीत के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखा है। वहीं, आशा भोसले ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म पुनर्जन्म के विषय पर बनी है। इस फिल्म में मनोज कुमार ने राम नाम के किरदार और वहीदा रहमान ने सीता नाम के किरदार को निभाया था।

रामचंद्र कह गए सिया से

1970 में रिलीज हुई फिल्म गोपी में दिलीप कुमार और सायरा बानो लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का गीत रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा काफी फेमस हुआ है। यह गीत आज भी सुना जाता है। इस गीत के बोल राजेंद्र कृष्ण ने लिखे हैं। वहीं, महेंद्र कपूर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। यह गीत दिलीप कुमार पर फिल्माया गया है।

मुझे अपनी शरण में लेलो राम

1954 में रिलीज हुई फिल्म तुलसीदास का गीत मुझे अपनी शरण में ले लो राम काफी फेमस गीत है। इस फिल्म में महिपाल और श्यामा ने लीड रोल निभाया है। इस गीत को मोहम्मद रफी ने आवाज दी है।

मन की आंखों से मैं देखूं रूप सदा सियाराम का

1981 में रिलीज हुई महाबली हनुमान फिल्म में रामायण को बजरंगबली के द्वारा दिखाया गया है। इस गीत में उस दृश्य को दिखाया गया है, जब हनुमान जी ने अपना सीना चीर कर दिखाया था कि उसमें सिया राम के सिवा कोई नहीं है। इस भजन की रचना संगीतकार कमल कांत ने की थी। इस गीत को मोहम्मद रफी ने गाया है।

naidunia_image

रामजी की निकली सवारी

रामजी की निकली सवारी गीत आज भी कई खास मौकों पर बजाया जाता है। आज भी इस गीत को काफी पसंद किया जाता है। 1979 में फिल्म सरगम रिलीज हुई थी। इस फिल्म का यह गाना शोभा यात्रा के दौरान फिल्माया गया था। इस गीत में ऋषि कपूर ढपली बजाते हुए उत्सव मनाते हैं। गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं और मोहम्मद रफी ने इसे गाया है।

naidunia_image

पल पल है भारी

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेश में रामलीला का मंचन किया गया था। इस दौरान अशोक वाटिका में बैठी व्याकुल सीता, श्री राम का आह्वान कर रही हैं। यह गीत गायत्री जोशी पर फिल्माया गया है। जो कि सीता बनी हुई थीं। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है। वहीं, मधु श्री और विजय प्रकाश ने इस गीत को आवाज दी है।

राम सिया राम

कंट्रोवर्शियल फिल्म आदिपुरुष का गीत राम सिया राम भी काफी लोकप्रिय हुआ है। यह फिल्म भगवान राम की कथा पर बनी है। इसमें प्रभास ने राम और कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था। इस गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और सचेत-परंपरा ने इसे आवाज दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button