Bassi Raipur Visit: स्टैंड अप कामेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने लोगों को बताया कि उनके परिवार में क्यों लेनी पड़ती है साइंस, सुनकर लोटपोट हुए दर्शक"/>

Bassi Raipur Visit: स्टैंड अप कामेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने लोगों को बताया कि उनके परिवार में क्यों लेनी पड़ती है साइंस, सुनकर लोटपोट हुए दर्शक

रायुपर। Bassi Raipur Visit:हमारे परिवार में एक बार साइंस लेनी पड़ती है फिर चाहे जो मन हो वह करो। साइंस की पढ़ाई भी ऐसी है कि पता नहीं रहता साइंस का आगे करना क्या है। कामर्स वालों को पता तो होता है कि पैसे का क्या करना है, हम यह भी नहीं जानते कि साइन थीटा का उपयोग करना कहां है। हम आठ भाई-बहन हैं जिनमें से केवल मैं ही 12वीं तक पढ़ा हूं। वह भी एक बार में।

अभिनेता और स्टैंडअप कामेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने अपने जबरदस्त चुटकुलों, बस्सी और कोमल की प्रेम कहानी से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। रायपुर रायल्स राउंड टेबल 317 की ओर से दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में कामेडी नाइट ‘किसी को बताना मत’ का आयोजन किया गया। इसमें बस्सी ने ऐसे-ऐसे चुटकुले सुनाए कि सुनकर श्रोताओं की ताली और हंसी दोनों नहीं रुक पा रही थी।
 

बस्सी ने अपनी प्रेम कहानी को मजेदार अंदाज में सुनाया। बस्सी ने कहा-हम लड़कों को सिर्फ रिलेशनशिप में आना होता है और दूसरी चीजों से फर्क नहीं पड़ता, भले ही लड़की से चार मिनट बातें करनी न आती हो। लड़कियों का भी दिमाग बड़ा अजीब होता है, रिलेशनशिप में आकर कहती हैं-किसी को बताना मत। पर उन्हें क्या पता, दूसरों के कारण ही वह आज एक हो पाए हैं।
 

व्हाट्सएप में मैसेज भेजने का अलग अंदाज

कामेडियन बस्सी ने कहा- आजकल व्हाट्सएप में मैसेज भेजने का अलग ही अंदाज रहता है। लोग सुबह-सुबह गुड मार्निंग के साथ एक पूरा निबंध भेज देते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो मैसेज भेजने के बाद उसे डिलीट कर देते हैं, इस पर ऐसा लगता है मानो किसी ने गाल पर चांटा मार दिया हो। रिलेशनशिप में लड़का और लड़की 1,000 इमोजी से बात करते हैं। छह प्रकार की हंसी और 20 प्रकार के दिल एक-दूसरे को भेजते हैं। अपने साथ इन बातों को जोड़कर लोगों ने जोरदार ताली बजाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button