Sanjay Singh Arrest Live: ED ने कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी, सबूत थे तो गिरफ्तारी लेट क्यों"/> Sanjay Singh Arrest Live: ED ने कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी, सबूत थे तो गिरफ्तारी लेट क्यों"/>

Sanjay Singh Arrest Live: ED ने कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी, सबूत थे तो गिरफ्तारी लेट क्यों

बुधवार (4 अक्टूबर) को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह से लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद संजय सिंह को घर से गिरफ्तार कर लिया।

HIGHLIGHTS

  1. ईडी सांसद संजय सिंह को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची।
  2. बुधवार को ईडी ने संजय सिंह गिरफ्तार कर लिया है।
  3. शराब घोटाले में संजय सिंह की मुश्किलें बड़ीं।

AAP MP Sanjay Singh Arrest Live Update: ईडी ने संजय सिंह की कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने ईडी से पूछा कि आप ने संजय सिंह के फोन जब्त कर लिए हैं तो कस्टडी क्यों चाहिए? कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि आपके पास संजय सिंह के खिलाफ सबूत थे, तो गिरफ्तारी में इतना वक्त क्यों लगा। कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड पर फैसला सुरक्षित कर लिया है।

ईडी सांसद संजय सिंह को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची है। ईडी 10 मिनट में राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंच चुकी है। बुधवार (4 अक्टूबर) को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह से लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद संजय सिंह को घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

संजय सिंह आम आदमी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद खास हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह माना जा रहा है कि शराब घोटाले की आंच अरविंद केजरीवाल तक पहुंचेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button