ICC World Cup 2023: विश्व कप का महासंग्राम आज से शुरू, केन विलियमसन के बिना उतरेगी न्यूजीलैंड टीम

"/>

ICC World Cup 2023: विश्व कप का महासंग्राम आज से शुरू, केन विलियमसन के बिना उतरेगी न्यूजीलैंड टीम

ENG vs NZ Cricket World Cup 2023: गुरुवार को इग्लैंड और न्यूजीलैंड इस इवेंट के पहले मैच में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

HighLights

  • इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा विश्व कप का पहला मैच।
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा मैच

 

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ENG vs NZ Cricket World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का बिगुल आखिरकार बज चुका है। वर्ल्ड कप जिसका करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। बस कुछ ही घंटे दूर है। 46 दिन तक चलने वाले महाकुंभ में 10 टीमों के 150 खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे। वनडे विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे टॉस होगा। मैच 2 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। टीम में अनुभव की कमी नहीं है। साथ ही युवा खिलाड़ियों से काफी उम्मीद रहेगी। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने मैदान में उतरेगी। टीम की कमान जोस बटलर संभालेंगे। उनके अलावा इंग्लैंड में जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड और जो रूट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे साउदी और विलियमसन

 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी और नियमित कप्तान केन विलियमसन पहले मैच से बाहर हो गए हैं। कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने साउदी की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ दाएं हाथ के फास्ट बॉलर उपलब्ध नहीं रहेंगे। टिम साउदी को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। वहीं, केन के बाहर होने की पुष्टि अभ्यास मैच के दौरान हो गई थी। हालांकि उन्होंने वार्म-अप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक भी लगाया था।

naidunia

 

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड किसका पलड़ा भारी?

 

पिछले महीने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की सीरीज खेली गई। पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। बाकि तीनों मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे। तीसरे और चौथे मैच में इंग्लैंड ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

 

केन विलियमनसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

 

विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम का शेड्यूल

 

1 मैच- 5 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद

2 मैच- 9 अक्टूबर बनाम नीदरलैंड्स, हैदराबाद

3 मैच- 13 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश, चेन्नई

4 मैच- 18 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई

5 मैच- 22 अक्टूबर बनाम भारत, धर्मशाला

6 मैच- 28 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया, धर्मशाला

7 मैच- 1 नवंबर बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे

8 मैच- 4 नवंबर बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु

9 मैच- 9 नवंबर बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

naidunia

 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

 

डेवन कॉनवे, विल यंग, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।

विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट,बेन स्टोक्स, आदिल रशीद, सैम करन, मार्क वुड, हैरी ब्रूक, डेविड विली, क्रिस वोक्स, रीस टॉपली, गस एटकिंसन

naidunia

 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

 

जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, आदिल रशीद, डेविड विली, सैम करन, मार्क वुड।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

यहां बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलती है। शुरुआती ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। धीरे-धीरे पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग हो जाती है। यह मैच डे-नाइट है। ओस दूसरी पारी में बल्लेबाजी को बेहतर बनाएगा। टॉस जीतने पर कप्तान गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। यहां पहली पारी का औसत रन स्कोर 250 से आसपास है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 काली मिट्टी और 5 लाल मिट्टी की पिच हैं। लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। काली मिट्टी की पिचे अच्छे उछाल के साथ बॉलर्स के लिए बेहतर स्थिति प्रदान करती हैं। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है। पिच धीमी हो जाती है। जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है।

अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 ड्रीम 11

जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, ट्रेंट बोल्ट, मार्क वुड

विश्व कप में इंग्लैंड टीम का अबतक का प्रदर्शन

naidunia

विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का अबतक का प्रदर्शन

 

naidunia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button