कांग्रेस की भरोसे की यात्रा: गांवों की गलियों में बुलेट से निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

HIGHLIGHTS

  1. छत्‍तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने निकाला भरोसा यात्रा
  2. मुख्यमंत्री पाटन के गावों की गलियों में बुलेट चलाते हुए निकाली यात्रा
  3. सीएम बोले- कांग्रेस की भरोसा की यह यात्रा जन भावनाओं का प्रतीक

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाला। महात्मा गांधी के जयंती पर 2700 किलोमीटर की इस यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली।

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के गावों की गलियों में बुलेट चलाते हुए यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई के भरोसे की यात्रा में शामिल हुए। अंबिकापुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सक्ती में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत , दुर्ग ग्रामीण में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत अन्य नेता शामिल हुए।

ये यात्रा जनभावनाओं की प्रतीक: सीएम

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस की भरोसा की यह यात्रा लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक है। भाजपा सरकार में 15 वर्षों तक किसानों को न तो 2100 रुपये धान का समर्थन मूल्य मिला और न ही बोनस का वादा पूरा हुआ। हमने कर्जा माफी और किसानों को 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य देने का वादा पूरा किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button