छत्‍तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सीएम बघेल बोले- महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध में 40 प्रतिशत की आई कमी

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम करते हुए राज्य में न्याय, विश्वास व सुरक्षा के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए पिछले पांच वर्षों में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई गई है। पुलिसिंग ने जनता का भरोसा जीता है और जीरो टालरेंस से राज्य में अपराधों पर अंकुश भी लगा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2015 से 2018 की तुलना में 2019 से अब तक महिला अपराधों में 40 प्रतिशत की कमी आई है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है, जिसमें महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपितों को शासकीय नौकरी देने पर रोक लगा दी गई है। महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के चार जिलों में अलग से महिला थाना की स्थापना की गई है, जबकि 455 पुलिस थानों और चौकियों में महिला सेल का संचालन किया जा रहा है।

नक्सल वारदातों में कमी

अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक नक्सल वारदातों में 52 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की थी। नक्सलियों द्वारा स्कूलों को निशाना बनाया गया था। नक्सली हिंसा के कारण डेढ़ दशक से बंद पड़े 314 स्कूलों का फिर से संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही 589 गांव भी नक्सल मुक्त हो चुके हैं और 5.74 लाख से अधिक लोग हिंसा और दहशत से मुक्त हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button