Priyanka Gandhi Visit Bhilai: प्रियंका गांधी आज आएंगी भिलाई, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

Priyanka Gandhi Visit Bhilai: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

HIGHLIGHTS

  1. भिलाई में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
  2. सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं को देंगे सौगात
  3. छत्‍तीसगढ़ के भिलाई शहर में पहली बार आ रही हैं प्रियंका गांधी

भिलाई। Priyanka Gandhi Visit Bhilai: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर एक बजे महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं को सौगात देंगे। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा।

महिला सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पांच डोम शेड बनकर तैयार हो चुके हैं। साथ ही स्टाल बनाया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखेगी। प्रदेश के कोने-कोने से महिलाओं को सभा स्थल पर लाने की जिम्मेदारी सभी निकायों को सौंपी गई है। वहीं सभा स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल बुधवार से ही तैनात कर दिया गया है। प्रियंका गांधी का पहली बार भिलाई आगमन हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button