CG Election 2023: भाजपा चलाएगी मोदी मित्र-सद्भाव संवाद अभियान, अल्पसंख्यकों को बीजेपी से जोड़ेगा मोर्चा"/>

CG Election 2023: भाजपा चलाएगी मोदी मित्र-सद्भाव संवाद अभियान, अल्पसंख्यकों को बीजेपी से जोड़ेगा मोर्चा

रायपुर Chhattisgarh Politics: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया। मोर्चा ने मोदी मित्र-सद्भाव संवाद अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी मित्र बनाकर उन्हें भाजपा की वैचारिक अवधारणा से जोड़ेंगे।

इसी प्रकार सद्भाव संवाद के जरिए विभिन्न समाजों के मध्य चर्चा के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के जैन, सिख व ईसाई समाज सद्भाव कायम कर सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा जाएगा। सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम, प्रदेश प्रभारी डा. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान व अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस जो कहती थी, वही होता था और उसका कोई विरोध नहीं होता था। विरोध में उठने वाले स्वर दबा दिए जाते थे। लेकिन अब भाजपा की राजनीतिक ताकत इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस आज आंख उठाकर भी नहीं देख सकती। सिद्दीकी ने कहा कि जब जनसंघ की शुरुआत हुई थी, तब कितना कठिन दौर रहा होगा,यह कल्पना की जा सकती है।

कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी मदरसों की आर्थिक सहायता

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब मदरसों को भरपूर आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन भूपेश सरकार ने यह बंद कर दिया है। भाजपा और उसकी सरकार ने कभी हिंदू-मुस्लिम का भेद नहीं किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button