Transfer in CG: छत्तीसगढ़ में 2 आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किए नए पोस्टिंग ऑर्डर"/>

Transfer in CG: छत्तीसगढ़ में 2 आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किए नए पोस्टिंग ऑर्डर

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। वहीं एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अफसर के तबादले किए गए हैं।छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक्सपोस्ट हैंडल द्वारा इसकी जानकारी दी है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। 2001 बैच के आइपीएस आनंद छाबड़ा को आइजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। वहीं, 2004 बैच के आइपीएस अजय यादव को आइजी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्य सरकार ने रिटायर्ड आइपीएस संजय पिल्ले को पुलिस मुख्यालय में ओएसडी नियुक्त करते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के दो आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। अजय कुमार यादव वर्तमान में पुलिस महानिरिक्षक (गुप्तवार्ता), पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं, जिनका ट्रांसफर पुलिस महानिरिक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर में हुआ है। वहीं आनंद छाबड़ा को फिर से पुलिस महानिरिक्षक (गुप्तवार्ता), पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी पुलिस महानिरिक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर में पदस्थ हैं।

इसके अलावा राज्य शासन द्वारा संजय पिल्लई (भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय को महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि इस साल कई बार इससे पहले भी आईपीएस अफसर के तबादले किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button