Malaika-Arjun: ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, डिनर डेट पर दिखे साथ"/>

Malaika-Arjun: ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, डिनर डेट पर दिखे साथ

HIGHLIGHTS

  1. मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की खबर पर लगा विराम
  2. डिनर डेट पर गए थे मलाइका-अर्जुन
  3. साथ में स्पाॅट हुए कपल

Malaika Arora-Arjun Kapoor Dinner Date: इस समय बॉलीवुड का एक कपल काफी चर्चा में बना हुआ है और वो है अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा। दोनों पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इन ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, अब हाल ही में इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अर्जुन और मलाइका एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों ने साथ आकर इन खबरों को खारिज कर दिया है। बीती रात ये कपल डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए।

डिनर डेट पर स्पॉट हुए अर्जुन-मलाइका

दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को रविवार रात मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। रेस्तरां से निकलते हुए अर्जुन अपनी लेडी लव के लिए काफी प्रोटेक्टिव होते दिखे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कार का दरवाजा खोला और प्यार भरे अंदाज में उन्हें कार में बैठाया। इस दौरान अर्जुन ग्रीन हुडी, लोअर और कैप में वे काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, मलाइकी भी अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्रालेट टॉप के साथ पैंट और ब्लेजर पहना था। स्लीक पोनीटेल और ग्लॉसी मेकअप में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ब्रेकअप की खबरों पर लगा फुल स्टॉप

इस तरह अर्जुन और मलाइका का डेट पर जाना, उनके ब्रेकअप की खबरों को खारिज करता है। दोनों के फैंस एक बार फिर इस हाॅट कपल को साथ देख बेहद खुश हो रहे हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “देखकर खुशी हुई कि उन्होंने ब्रेकअप नहीं किया।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “अब आप दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है।” डिनर डेट से पहले भी अर्जुन और मलाइका को साथ स्पॉट किया गया था। बारिश के मौसम में दोनों लंच डेट पर फुरसत के पल बिताने निकल पड़े थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button