डाक्टर निकला पत्नी का कातिल, DNA रिपोर्ट में राजफाश, मृतका के नाखून में मिले थे आरोपित के टिशू

रायपुर Raipur Crime News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना पुलिस ने एक साल पहले क्षेत्र में हुए डाक्टर की पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। मृतका देवशाह (29) की हत्या उसके डा. पति लक्ष्मी सागर ने की थी। जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया है। मृतका के नाखून में आरोपित के टिशू मिले थे, जिसे डीएन के लिए भेजा गया जहां से हत्या करने की पुष्टि हुई। उससे हत्या करने की वजह पूछी जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोशित डाक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि अब भी वह पुलिस को सही जानकारी देने से बच रहा है। पूरी घटना 25 जून 2022 को जनता कालोनी में हुई थी।

यह था पूरा मामला :

25 जून 2022 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित मकान नंबर जे 709 में एक महिला की मृत्यु हो गई है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिस पर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान के कमरे में देखने पर पाया गया कि मृतका देवशाह का शव पलंग पर चित अवस्था में पड़ा था और संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतका की मृत्यु दम घुटने से होना बताया गया। जिस पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपित की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। मृतका के पति लक्ष्मी सागर शाह से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मृतका के स्वजन एवं मृतक के परिजनों सहित आस-पास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतका के पति लक्ष्मी सागर से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करता था, जो बहुत ही शातिर किस्म का है। लक्ष्मी सागर के गले के दोनों ओर खरोंच व चोट के भी निशान थे। चूंकि टीम के सदस्यों का शक मृतका के पति लक्ष्मी सागर पर पुख्ता था, किंतु सबूत के अभाव में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

नार्को नहीं हुआ तब डीएनए :

मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टर द्वारा मृतका के हाथ के नाखून से मिले संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था। टिशू को डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डीएनए से मिलान होना बताय, जिसपर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतका के पति आरोपित डा. लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को डीएनए से नार्को टेस्ट करवाने के लिए ले गए थे, लेकिन आरोपित के हार्ट में दिक्कत की वजह से नहीं हो पाया था।

आरोपित की यह तीसरी पत्नी :

आरोपित लक्ष्मी सागर की देवशाह तीसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद दूसरी शादी की। दूसरी महिला के घर वालों को जब पता चला कि डाक्टर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य केस चल रहे हैं, तो वह उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद देवशाह के साथ इसने शादी की। आरोपित डाक्टर बीएमएस है। जनता कालोनी में प्राइवेट क्लीनिक चलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button