Priyanka के बर्थडे पर Parineeti Chopra ने शेयर की अनसीन फोटोज, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Parineeti Chopra Wish Priyanka Chopra: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज यानी 18 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को भर-भरकर बधाइयां मिल रही हैं। प्रियंका फिलहाल लंदन में हैं। वे अपने स्पेशल डे को अपने पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका की छोटी बहन और बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। दरअसल परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनकी सगाई की कुछ अनसीन फोटो देखने को मिल रही है। बता दें कि परिणीति ने मई में आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई की थी।

प्रियंका-परिणीति की अनसीन फोटोज

परिणीति की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थी। इस दौरान की एक अनसीन फोटो परिणीति ने प्रियंका के बर्थडे पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं परिणीति अपने इंगेजमेंट आउटफिट क्रीम कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मिमी दीदी…आप जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ सगाई के बाद भी परिणीति वे कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें प्रियंका राघव का तिलक करती हुई दिखाई दे रही थीं।

जल्द होगी परिणीति की शादी

प्रियंका और परिणीति एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बाॅन्ड शेयर करती हैं। प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब एंजाॅय किया था। वहीं अब परी की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय अपने हाॅलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। वे अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग लंदन में चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button