बसपा, भाजपा, सपा और अब फिर भाजपा, जानिए दारा सिंह चौहान के बारे में

Dara Singh Chouhan: समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद दारा सिंह चौहान ने सोमवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। दारा सिंह चौहान ने करीब 12 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
सपा विधायक पद से इस्तीफा देने से एक दिन पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। 2022 में सपा में शामिल होने से पहले वे भाजपा का ही हिस्सा थे।
दारा सिंह चौहान 2017 से 2022 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। वह वन, पर्यावरण और पशुपालन के कैबिनेट मंत्री थे और बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले 12 जनवरी को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Who is Dara Singh Chauhan?

    • दारा सिंह चौहान का जन्म 25 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से की थी।
    • दारा सिंह पहली बार 1996 में और दूसरी बार 2000 में राज्यसभा सदस्य बने।
  • उन्होंने 2009 का लोकसभा चुनाव घोसी सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीता।
      • जनवरी 2022 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

     

    • इसके बाद 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा और घोसी सीट से विधायक चुने गए। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख ओबीसी चेहरा हैं।

    • आगे क्या करेंगे दारा सिंह चौहान

      सब कुछ ठीक रहा तो भाजपा उन्हें घोसी सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है। यहां उनका काफी प्रभाव है। वे 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button