‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा की जगह नहीं लेंगी अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर

Jee Le Zara: फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा‘ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की जब घोषणा की गई थी, तो प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह अनुष्का शर्मा फिल्म में नजर आएंगी। अब खबरें मिल रही है कि अनुष्का ने भी फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है। अनुष्का इस फिल्म पर काम नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जी ले जरा के लिए मेकर्स ने अनुष्का शर्मा का अप्रोच किया था।

अनुष्का ने ठुकराया ‘जी ले जरा’ का ऑफर

बता दें कि साल 2021 में ‘जी ले जरा’ फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट पहली बार साथ नजर आने वाले थे। प्रियंका के रिप्लेसमेंट में अनुष्का को अप्रोच किया गया था। लेकिन खबरें हैं कि अनुष्का ने भी इस ऑफर को ठुकरा दिया है। दरअसल अनुष्का ने तारीख मैच न होने के कारण इस फिल्म को मना कर दिया है। अनुष्का इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन जिस तारीख पर मेकर्स उनके साथ काम करना चाहते थे, उस समय वे बिजी हैं। साथ ही ये डेट्स आलिया और कैटरीना के साथ भी मैच नहीं हो पा रही थी।

फिल्म पर रोका गया काम

 

बताया जा रहा है कि कास्टिंग की प्रॉब्लम के कारण फरहान ने फिलहाल इस फिल्म को रोक दिया है। वे अब आमिर खान के साथ अपने अपकमिंग असाइनमेंट पर ध्यान दे रहे हैं। वे फिल्म एक स्पैनिश स्पोर्ट्स काॅमेडी की रीमेक पर काम कर रहे हैं। साथ ही वे रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में भी नजर आने वाले हैं। प्रियंका फिलहाल हाॅलीवुड करियर को अपना ज्यादा वक्त देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button