शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने दिया जवाब, कहा- ‘अर्जुन कपूर संग प्री-हनीमून…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)अपने डांस मूव्स के साथ ही साथ अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका जहां भी जाती हैं, महफिल लूट लेती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही मलाइका की पर्सनल लाइफ भी खबरों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा, 2016 में अरबाज खान (Arbaz Khan) से अलग हो गई थीं और उसके कुछ वक्त बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। अर्जुन- मलाइका की जोड़ी फैन्स को पसंद है और वो हमेशा दोनों की शादी को लेकर अक्सर सवाल करते हैं। ऐसे में मलाइका ने एक बार फिर अपनी शादी के सवाल पर रिएक्ट किया है।

प्री हनीमून फेज एन्जॉय कर रहे मलाइका- अर्जुन
मलाइका अरोड़ा, अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच में करीब 12 साल का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं और साथ में स्पॉटिड होते हैं। फैन्स चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। इस बारे में मलाइका अरोड़ा ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल में दोनों (अर्जुन-मलाइका) अपना प्री-हनीमून फेज एन्जॉय कर रहे हैं।

मैं खुश हूं और पॉजिटिव हूं….
याद दिला दें कि मलाइका और अर्जुन अब खुलकर अपने रिश्ते पर बात करते हैं। कुछ वक्त पहले मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम एक मैच्योर स्टेज पर हैं, जहां अब भी हम एक दूसरे को जान रहे हैं। लेकिन हम साथ में फ्यूचर देखना चाहते हैं। हम इस बारे में खूब बात करते हैं और हंसते हैं, लेकिन अब इस बारे में गंभीर भी हैं। किसी भी रिलेशनशिप में सिक्योर औ पॉजिटिव रहना काफी जरूरी है। मैं खुश हूं और पॉजिटिव हूं। अर्जुन, मुझे वो विश्वास और श्योरिटी देता है। बाकी मुझे नहीं लगता कि हमें सारे पत्ते अभी ही खोल देना चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button