भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल यूज करने में इस प्रदेश ने बनाया ये रिकॉर्ड! थ्री-व्हीलर सेगमेंट में नंंबर-1

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि भारत के किस प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके लिए वैसे तो कई सर्वे किए गए हैं। लेकिन, हाल ही में अमेरिकी विश्वविद्यालय ने भारत में एक सर्वे किया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि असम में इलेक्ट्रिक वाहनों को यूज सबसे ज्यादा किया जाता है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2025 तक असम 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इसके साथ ही इस आंकड़े तक पहुंचने वाला असम भारत का पहला राज्य भी बन सकता है।

बिक्री का लगभग 85 फीसद टारगेट अचीव 

रिपोर्ट में यह बताया गया है किअप्रैल 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच में असम ने नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की कुल बिक्री का लगभग 85 फीसद टारगेट अचीव कर लिया है। देश में असम के अलावा उत्तराखंड और चंडीगढ़ ने भी इस टारगेट को अचीव कर लिया है। इन राज्यों ने ऑल ईवी सेगमेंट में टॉप स्थान हासिल किया है। बता दें कि कैलिफोर्निया डेविस विश्वविद्यालय में भारत ZEV अनुसंधान केंद्र ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी दी है।

असम में थ्री-व्हीलर सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिक्री

रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि असम में थ्री-व्हीलर की बिक्री कोविड के बाद से काफी तेजी से बढ़ी है। हालांकि, टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर ईवी सेगमेंट में असम ब्रिक्री में पिछड़ रहा है। 2022 में असम में 38,710 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, 1,903 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और 90 इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button