इस रत्न को धारण करने से चमक उठेगा भाग्य, धनु राशि के लोग पहने ये रत्न

धनु राशि का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस राशि के लोग निडर और अपने दोस्तों के प्रति बेहद वफादार होते हैं। धनु राशि के जातक किसी भी विषय को विस्तारपूर्वक जानने और समझने में विश्वास रखते हैं। जिसके लिए वह पूरी दुनिया में घूमना सकते हैं। मौज मस्ती और उत्साह से भरे होते हैं। धनु राशि के जातक स्वतंत्र, उत्साही और आध्यात्मिक होते हैं।

धनु राशि के जातक अपने विचारों को आध्यात्मिकता के जरिए दर्शाना पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों के लिए सबसे भाग्यशाली रत्न फिरोजा है। यह गहरे नीले रंग का रत्न है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। गुरु बृहस्पति के स्थिति को मजबूत करने के लिए धनु राशि के जातक को यह रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। 

इस रत्न को सोने व तांबे के धातु में बनवाकर पहनना चाहिए। फिरोजा रत्न को गुरुवार के दिन धारण करना चाहिए। धारण करने से पूर्व इसे गंगाजल और दूध से पवित्र कर लेना चाहिए। 

फिरोज रत्न नीले आसमान और समुंदर को दर्शाता है। यह रत्न गुरु बृहस्पति से संबंधित है। फिरोज रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास और ज्ञान में वृद्धि होती है। इस रत्न को धारण करने से धनु राशि के पुरुष को फेफड़े और गले की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है। 

धनु राशि की महिलाओं के लिए नाइके रंग का टोपाज सबसे भाग्यशाली रत्न साबित होता है। धनु राशि की महिलाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पाने में यह रत्न काफी मदद करता है। इसके अलावा धनु राशि की महिलाएं रूबी, पुखराज, धारण कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button