मां ने दो बच्चों को मारा और सालों तक रखे शव, फिर सूटकेस में टुकड़े भरकर फेंके

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में दो ऐसे मर्डर केस सामने आए हैं, जिनमें हत्यारों ने पीड़ितों के शवों के भी टुकड़े कर डाले और उन्हें महीनों तक फ्रिज में रखे रहे। अब ऐसा ही केस न्यूजीलैंड में सामने आया है, जहां कोरियाई मूल की एक महिला ने अपने ही दो बच्चों का कत्ल कर दिया। इसके बाद उनके शवों को सालों तक रखे रही और अंत में एक सूटकेस में उनके शवों के टुकड़े भरकर फेंक दिए। पुलिस को जब बच्चों के शवों के अवशेष एक सूटकेस में मिले तो सनसनी फैल गई और जांच शुरू की गई। वह महिला तब तक दक्षिण कोरिया पहुंच चुकी थी। फिलहाल दक्षिण कोरिया ने आरोपी महिला का प्रत्यर्पण कर दिया है और उसके खिलाफ न्यूजीलैंड में केस आगे बढ़ेगा।

दक्षिण कोरिया ने ली नाम की 42 वर्षीय महिला और बच्चों के कत्ल से जुड़े कुछ सबूत न्यूजीलैंड को सौंप दिए हैं। दक्षिण कोरिया के प्रशासन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस मामले की जांच होगी और सच दुनिया के सामने आएगा। इस मामले की सही ढंग से न्यायिक जांच होने की उम्मीद है। कोरियाई पुलिस ने महिला को सितंबर में इसी साल पोर्ट सिटी उलसान में अरेस्ट किया गया था। न्यूजीलैंड में दोनों बच्चों के शवों के अवशेष बरामद होने के कई महीने बाद महिला को अरेस्ट किया गया था। दोनों बच्चों की उम्र 10 और 5 साल थी।  

.महिला को दक्षिण कोरिया की पुलिस ने जब उलसान में पकड़ा तो वह एक बड़ा सा कोट पहने हुए थी और अपना सिर ढंक रखा था। शायद वह खुद को छिपाकर घूम रही थी ताकि पहचान न हो सके। गिरफ्तारी के दौरान मीडिया से पूछताछ में महिला ने कहा कि मैंने बच्चों का कत्ल नहीं किया है। दरअसल इस पूरे कांड का खुलासा तब हुआ था, जब एक परिवार ने एक नीलामी में सामान से भरा ट्रक खरीदा था। इसी सामान में एक सूटकेस पाया गया था, जिसे खोलने पर बच्चों के शव बरामद हुए थे। जांचकर्ताओं के मुताबिक इन शवों को लंबे समय से रखा गया था। न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि इन शवों को कई सालों से रखा गया था। इसके चलते जांच अब काफी जटिल हो गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button