कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। हाल ही में खबरें आई हैं कि आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। रणबीर और आलिया के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे आलिया और रणबीर को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही आलिया की गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए थे। आलिया के बेबी शाॅवर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आलिया की डिलीवरी से जुड़ी खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही थी। बताया जा रहा है कि आलिया अपनी डिलीवरी के लिए आज ही हॉस्पिटल पहुंच थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी वहां पहुंचे थें।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया है। कपूर और भट्ट परिवार में बेटी का आगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके फैंस काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की डिलेवरी सी-सेक्शन से हुई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल आज ही रणबीर और आलिया मुंबई के एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंचे थे। आलिया भट्ट ने आज यानी की 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी सभी को दी है। उन्होने एक लाॅयन फैमिली की क्यूटी सी फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि ‘और ये हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर है। हमारी बेबी गर्ल आ चुकी है। कितनी मैजिकल गर्ल है वह। हम बहुत खुशी और प्यार से भर चुके हैं, पेरेंट्स बन चुके हैं। लव..लव..लव रणबीर एंड आलिया।’ फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी आलिया और रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पहले खबर आ रही थी कि आलिया नवंबर के आखिरी तक अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, लेकिन अब अचानक ये खबर मिलने के बाद फैंस फुले नहीं समा रहे हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय किया है। वे अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी काम करती नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए काफी प्रमोशन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button