भाग्यश्री के लड़के अभिमन्यु ने कहा- शहर से लव हो गया, शर्ली बोलीं- यहां की चाय बहुत अच्छी है

Cglive Reporयह फिल्म सबके लिए है।  दोस्त, परिवार सब के साथ यह फिल्म देख सकते हैं। गाने और डायलॉग बहुत अच्छे हैं। शिल्पा के साथ काम कर बहुत सीखने को मिला। अपनी फिल्म निकम्मा के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंच अभिनेता अभिमन्यु दसानी ने यह बात कही। अभिमन्यु ‘मैने प्यार किया’ से हिट हुई अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं। फिल्म की अभिनेत्री शर्ली का कहना है कि उनको शुरू में थोड़ी दिक्कत थी, क्योंकि केवल सिंगिग किया था। लेकिन सब ठीक रहा।

सवाल : फिल्म के बारे में बताएं आप दोनों। कैसी फिल्म है?
जवाब : 17 जून को फिल्म आ रही है। बहुत ही अच्छी फिल्म है। रोमांस, कॉमेडी, म्यूजिक सब है। यह फिल्म भारतीय वैल्यू को बढ़ाने वाली है। फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं।

सवाल : आप दोनों का फिल्म में किरदार क्या है, इस बारे में बताएं ?
जवाब : ( शर्ली ) – मेरे किरदार का नाम नताशा है। प्यार से उसको सब निक्की बोलते हैं। यह एक नॉटी कैरेक्टर है। फिल्म में उसका एक मात्र लक्ष्य हीरो आदि से शादी करना है।

अभिमन्यु- आदि मेरा नाम है। … हंसते हुए… इस फिल्म मैं हूं निक्कमा। बाकी आपको फिल्म देखने के बाद समझ में आएगा।

सवाल : लखनऊ में फिल्म का 60% हिस्सा शूट हुआ है। शहर कैसा लगा?
जवाब :
 अभिमन्यु – शहर तो बहुत ही मजेदार है। लखनऊ से प्यार हो गया है। लोग बहुत अच्छे हैं। यहां का खाना तो गजब का है। मेरा तो 10 किलो वजन बढ़ गया।

जवाब : शर्ली – लखनऊ का ऐसा कोई भी कोना नहीं होगा, जहां हमने फिल्म शूट न किया हो। लखनऊ के मेले में भी गए थे। ठंडई पी बहुत मजा आया। पहले लखनऊ आई थी लेकिन, तब लखनऊ देखने और समझने को नहीं मिला था। लखनऊ में शर्मा की चाय पी। चिकन का कुर्ता खरीदने के लिए गए। वहां बारगेनिंग भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button