नए कोरोना केस लगातार दूसरे दिन 8000 के पार:24 घंटे में 8582 मामले; महाराष्ट्र टॉप पर, हर 100 लोगों पर 7 संक्रमित

देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले। शनिवार को 8582 केस मिले और एक मौत हुई। सबसे ज्यादा 2,922 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। केरल में 2,471 और दिल्ली में 795 केस सामने आए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,128 रही।

शनिवार को देश में कुल 3.16 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.71% दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

195 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए गए
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार तक 195 करोड़ (1,95,05,33,258) से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को शाम 7 बजे तक 11 लाख (11,30,430) वैक्सीन के डोज लगाए गए।

सबसे अधिक केस वाले महाराष्ट्र में 7.07% पॉजिटिविटी रेट
देश में सबसे अधिक 2,922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। वहीं एकमात्र मौत भी यहीं हुई है। यहां बीते दिन 1392 लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,858 है। इससे पहले शनिवार को यहां 3,081 नए केस मिले थे।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 795 नए कोरोना केस मिले
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 795 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 556 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना को 2,247 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर 4.11% दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button