Aaj Ka Rashifal 25 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2024: आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। वृषभ को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि मिथुन को स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्क राशि वालों को सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि- सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
  2. कन्या राशि- वाहन चलाने में सावधानी रखें।
  3. वृश्चिक राशि- अनजान पर विश्वास न करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 25 September 2024: आज  आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12.38 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 02.13 मिनट से 03.02 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 06.15 मिनट से 06.39 मिनट तक है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से 25 सितंबर 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

 

मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नए काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी में मामला अटका है तो विजय प्राप्त हो सकती है। नए कामों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

 

मन में नई उमंग देखने को मिलेगी। नया काम करने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। नया निवेश की योजना भी बन सकती है। धन की आवाजाही होती रहेगी। बचत करने में भी सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। किसी बीमारी से राहत मिल सकती है। किसी विशिष्ट शख्स से मुलाकात नए रास्ते खोलेगी। व्यापार में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का अच्छा समय है। बच्चों के के साथ अच्छा दिन बीतेगा।

कर्क राशि

 

कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्षमता सकारात्मक नतीजे दिलाएगी। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। कोई बड़ा काम आपको मिल सकता है। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। अपने काम पर ध्यान देंगे तो कामयाबी आपकी होगी।

सिंह राशि

 

सिंह राशि के जातक खुद को कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। बिजनेस में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

 

बीते समय में बेवजह पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

तुला राशि

 

बेकार की बातों में बहस करने अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। किसी की अच्छी बात भी बुरी लगेगी। अपने लिए नए विवाद खड़े कर सकते हैं। विवादों से बचना है तो वाणी पर संयम रखना होगा। व्यापार में लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि

 

अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार में कोई डील करें तो दस्तावेजों को जांच लें। पार्टनर से मन की बात कहना ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशि

 

अचानक आए खर्चे बोझ बढ़ा सकते हैं। अपनी पसंदीदा चीजों और काम का आनंद उठाएंगे। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में नया मेहमान भी आ सकते है।

मकर राशि

 

कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने संपर्क और मित्र मददगार रहेंगे। प्रेम-जीवन में नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आपका प्रतिस्पर्धा स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

 

किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन आपका कार्य पूर्ण होता दिखाई देगा। पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें तो आपकी तरक्की में बाधक है।

मीन राशि

 

आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। पुराने विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे भविष्य सुरक्षित नजर आएगा। ससुराल पक्ष की बुराई करना भारी पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button