Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: मेष राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पढ़ें 26 सितंबर का राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि- महत्वपूर्ण काम हल हो सकता है।
  2. सिंह राशि- आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
  3. धनु राशि- लंबे समय से सोचा काम पूरा होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज  का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों को काम से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों के परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से 27 सितंबर 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

 

मेष राशि के जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। क्लेश से परेशान रहेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। काम के बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नया काम आरंभ न करें। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

वृषभ राशि

 

वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। युवाओं को करियर से संबंधित उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अपने फैसले खुद ही ले तो बेहतर होगा। दूसरों की बातों में आकर नुकसान उठाना पड़ेगा। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।

मिथुन राशि

 

कोई महत्वपूर्ण काम हल हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में अधिक निखार आएगा। इस समय व्यापार में कोई जोखिम ना उठाएं और गुस्से पर काबू रखें। अपनों से स्नेह प्राप्त होगा।

कर्क राशि

 

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। अपने आत्मविश्वास को गिरने ना दें। कोई आपसे पैसा ऐंठ सकता है। फाइनेंस से संबंधित काम किसी अनुभवी के सलाह के बिना ना करें।

सिंह राशि

 

अपने सपने को पूरा करने का अनुकूल समय है। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या राशि

 

पैतृक संपत्ति में चल रहे विवाद का समाधान मिल सकता है। घर के वरिष्ठ के मार्गदर्शन से मुश्किलों का समाधान मिलेगा। पारिवारिक मामले आपस में सुलझाएं। लेनदेन के मामले में समस्या हो सकती है।

तुला राशि

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। ग्रह गोचर आपके अनुकूल है। परिवार और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नई वस्तु खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग है। किसी वजह से नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

 

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवादों से खुद को दूर रखें। नया काम शुरू न करें। कुछ अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। कोई अप्रिय घटना होने से मन व्यथित रहेगा।

धनु राशि

 

जिस काम के लिए काफी दिनों से सोच रहे हैं, वह पूरा होगा। मन आनंद से भरा रहेगा। निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें।

मकर राशि

 

मकर राशि वालों का दिन उपयुक्त रहेगा। आपका पुराना विवाद खत्म हो सकता है। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। फोन के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी। बीती हुई बातों को हावी ना होने दें।

कुंभ राशि

 

सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के उपयोग में सतर्कता बरतें। किसी को पैसे उधार न दें। किसी परिचित के साथ संबंध खराब होने की आशंका है। कामों में रुकावट आ सकती है।

मीन राशि

 

कई तरह की गतिविधियों में दिलचस्पी बनी रहेगी। किसी विशेष पद से सम्मानित हो सकते हैं। व्यवस्थित तरीके से अपने काम को निपटा लेंगे। पैसों की उधारी ना रखें। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button