Aaj Ka Rashifal 02 June 2024: धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा, राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी"/>

Aaj Ka Rashifal 02 June 2024: धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा, राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
  2. वृषभ – आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
  3. मिथुन – आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 02 June 2024: आज दिनांक 2 जून 2024, रविवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि एकादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 
 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आप किसी काम से बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आज कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक विवाद के कारण किसी बात पर मन अशांत रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

 

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप नया काम शुरू कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी जानने वाले का सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। अपनों के व्यवहार पर क्रोध आएगा। सहकर्मियों से नुकसान हो सकता है। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आज किसी भी प्रकार का निर्णय न लें।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन सोच-विचार कर काम करने का है। कारोबार में महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। पत्नी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज वाहन खरीद सकते हैं। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह सभी पहलू समझ लें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपकी सेहत खराब हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। आज कोई नया काम न करें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन बेचैन रहेगा। व्यापार में आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेदों में आज आप उलझ सकते हैं। व्यापार में आज कोई बड़ा जोखिम न लें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आप नया घर या जमीन खरीद सकते हैं। आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक विवादों से दूर रहें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का योग बनेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कई दिनों से आप किसी काम के बारे में सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें। खास व्यक्ति के साथ झगड़ा हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी बदौलत आप रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन खूबसूरत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा खत्म हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी योजना के तहत काम पूरा हो सकता है। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको किसी पारिवारिक समस्या से राहत मिलेगी। मन थोड़ा बेचैन और उदास हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी की तबीयत खराब हो सकती है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button