Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: मेष, मिथुन, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: मेष राशि वालों के काम की शुरुआत हो सकती है। वृषभ राशि के जातकों के घर नया मेहमान आ सकता है। धनु को अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि- माता पक्ष से धन लाभ होगा।
  2. सिंह राशि- मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी।
  3. मकर राशि- प्रॉपर्टी में निवेश से बचना होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 22 September 2024:  आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 06.18 मिनट तक रहेगी। विजय मुहूर्त दोपहर 02.15 मिनट से 03.04 मिनट तक है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से 22 सितंबर 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन महत्वपू्र्ण रहेगा। कुछ काम की प्लानिंग चल रही है तो वह आज से शुरू होगा। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने को मिलेगा।

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि के जातकों का दिन अच्छा है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। खुद को आशावादी बनन के लिए प्रेरित करें। गैर-जरूरी चीजों पर खर्च कर अपने साथी को नाराज कर सकते हैं। व्यर्थ की बहसों में समय बर्बाद होने की आशंका है।

मिथुन राशि

 

माता पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी काम में गलती के कारण परेशान रह सकते हैं। इस बारे में सोचकर वक्त बर्बाद ना करें। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क राशि

 

कर्क राशि के जातक व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। व्यापार में कोई बड़ी निर्णय ले सकते हैं, जिसका आगे चलकर सुखद परिणाम हासिल होगा।

सिंह राशि

 

सिंह राशि के जातक मानसिक रूप से परेशना रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन अपनी कुशलता से हल करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में प्रॉफिट के योग बनेंगे। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि

 

कन्या राशि के जातकों का दिन सफल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। कोई बड़ी आर्थिक मदद आपको मिल सकती है। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

तुला राशि

 

कोई बड़ा काम पूरा न होने से मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगना पड़ सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है।

वृश्चिक राशि

 

किसी डॉक्टर की सलाह आपकी सेहत के लिए उपयोगी रहेगी। कई स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदारों से अचानक गिफ्ट मिलेगा। व्यापार में बड़ा निवेश फिलहाल न करें।

धनु राशि

 

धनु राशि के जातक अपने पार्टनर के हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। ध्यान और योग आपकी मानसिक मजबूती को बढ़ाने में काम करेगा। आज पैसा बना सकते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। अपने प्रियतम को पर्याप्त समय दें।

मकर राशि

 

मकर राशि के जातक नया काम आरंभ कर सकते हैं। परिजनों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना घातक हो सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

 

खाने-पीने का ध्यान रखें। लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। कोई जरूरी काम अटक सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से तकलीफ बढ़ेगी। रोमांस का फूल आपके जीवन में खिल सकता है।

मीन राशि

 

मीन राशि वालों का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा काम आज मिल सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। नया वाहन खरीदने की प्लानिंग बन सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button