Aaj Ka Rashifal 07 July 2024: फंसा हुआ पैसा आएगा वापस, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal 07 July 2024: फंसा हुआ पैसा आएगा वापस, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा।
  2. कर्क राशि वालों का बेवजह का खर्चा बढ़ेगा।
  3. कन्या राशि वालों का किसी से झगड़ हो सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 07 July 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (शनिवार) का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वहीं, कुछ जातक अपनी प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। तो चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 06 जुलाई का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन नॉर्मल रहेगा। बेवजह के कामों में समय बर्बाद न करें। आप भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। लोग आपका सहयोग करते नजर नहीं आएंगे, जिस कारण कमजोरी महसूस होगी। अपने स्वभाव में बदलाव लाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज मानसिक तौर से तकलीफ झेलनी पड़ सकती है। कोई नया काम शुरू न करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में हस्तक्षेप ना करें असफलता हाथ लगेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा होगा। हेल्थ में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति शक्तिशाली होगी। वाद-विवादों को सुलझाने का अनुकूल दिन है। अगर विवाह योग्य है तो उचित रिश्ता आएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन सुखद रहेगा। किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। परिवार में बेहतर तालमेल बना रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कुछ समय खुद के लिए निकालें। आपका शंकालु स्वभाव मुसिबत में डाल सकता है। लेनदेन संबंधी मामले को आज स्थगित रखें।

कन्या राशि

किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। किसी खास संबंधी से झगड़ा हो सकता है। घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। व्यापार में रिस्क लेना फायदेमंद साबित होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से संबंधित कोई लाभदायक सूचना मिलेगी। अगर संपत्ति में निवेश करने की योजना बन रहा हैं तो उस पर अमल करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक शारीरिक दृष्टि से परेशान होंगे। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। किसी भी काम को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयत्न करें। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

धनु राशि

किसी न्यायालयपक्ष के विवाद में उलझ सकते हैं। काम के बोझ के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अगर रिलेशन में है तो पार्टनर से धोखा मिल सकता है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन बेहतरीन रहेगा। जिस काम के लिए प्रयास करेंगे, आज उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आनंद से समय बीतेगा।

कुंभ राशि

योजनाबद्ध तरीका कुंभ राशि के जातकों को गति देगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समस्या का हल निकलेगा। अपने क्रोध और गुस्से पर काबू रखें। कार्यस्थल पर किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि

किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से लाभ अर्जित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बड़ा दायित्व मिल सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button