श्रीलंका में शनिवार को होगा राष्ट्रपति चुनाव, पढ़ें उन 5 प्रमुख दावेदारों के बारे में जिन पर है सबकी नजर

श्रीलंका में कल राष्ट्रपति चुनाव होंगे। 2022 के आर्थिक और सियासी संकट के बाद लोगों के पास ये पहला मौका है जब वो वोट के जरिए राजनीतिक और आर्थिक भविष्य तय कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला 4 से पांच उम्मीदवारों के बीच में है। इसमें सबसे मुख्य नाम वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का आता है। दूसरे नंबर पर सजिथ प्रेमदासा हैं।

एजेंसी, कॉलंबो। श्रीलंका में 21 सितंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब द्वीप राष्ट्र आर्थिक संकट से जूझ रहा है। करीब 2 साल पहले स्थिति को देखते हुए जन विद्रोह के बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद रानिल विक्रसिंघे ने संसदीय वोट हासिल कर श्रीलंका की कमान अपने हाथों में ली।

2022 में रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला। 2024 का चुनाव आर्थिक रूप से कमजोर राष्ट्र में सुधारों का भविष्य तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। श्रीलंका के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं 1.7 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button