Janmashtami 2024: Kalki 2898 AD ही नहीं, भगवान कृष्ण पर पहले भी बॉलीवुड में बन चुकी हैं कई फिल्में

श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस साल यह त्योहार 26 अगस्त 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित हैं। इन फिल्मों में बाल गोपाल की लीलाओं को दिखाया गया है।

HighLights

  1. भारतीय त्योहारों की सूची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रमुख है।
  2. साल 1933 में ‘कृष्ण सुदामा’ पर बनी फिल्म रिलीज हुई।
  3. कृष्ण की लीलाओं पर आधारित फिल्म 1971 में रिलीज हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Film Based On Bhagwan Krishna: बाॅलीवुड में हर तरह का कंटेंट देखने को मिला है। जहां एक तरफ मेकर्स ने एक्शन और रोमांस का तड़का लगाया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भक्ति से भरी फिल्में भी बनाई। फिल्मों में हर तरह के त्योहार और भगवान के प्रति आस्था को भी दिखाया है।

जल्द ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इसे लेकर देशभर में खूब धूम देखने को मिलती है। साथ ही दही हांडी उत्सव भी होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें श्री कृष्ण की लीला को दिखाया गया है।

कृष्ण सुदामा

साल 1933 में आई फिल्म कृष्ण सुदामा भगवान कृष्ण और उनके दोस्त सुदामा पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्माण जयंत देसाई ने किया था। फिल्म में केकी अदजानिया, राम आप्टे और एम भगवानदास ने अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद 1976 में भी एक और फिल्म कृष्ण सुदामा रिलीज हुई थी। फिल्म निताई पालित ने बनाई थी। इतना ही नहीं, साल 1980 में भी विश्वजीत ने कृष्ण भक्त सुदामा फिल्म को बनाया था।

naidunia_image

श्री कृष्ण लीला

श्री कृष्ण लीला फिल्म की कहानी पूरी तरह से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित थी। फिल्म में कृष्ण अपने मामा कंस के द्वारा भेजे गए राक्षसों से लड़ते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही वे अपने गांव वालों को हर समस्या से बचाते हैं। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन होमी वाडिया ने किया था।

naidunia_image

भगवान श्री कृष्ण

इस फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर मामा कंस से लड़ाई और महाभारत युद्ध तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भगवान कृष्ण की हर तरह की लीला देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रामकुमार बोहरा ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अजीत भल्ला, कुमुद बोले और मनोहर देसाई अहम रोल में थे।

 

naidunia_image

श्री कृष्णार्जुन युद्ध

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म श्री कृष्णार्जुन युद्ध की कहानी हनुमान जी और कुंती पुत्र अर्जुन के बीच के युद्ध को दिखाती है। इस फिल्म को बाबूभाई मिस्त्री ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अभि भट्टाचार्य, जयश्री गाडकर, महिपाल और जीवन ने अहम भूमिका निभाई थी।

naidunia_image

कृष्णा कंस वध

कृष्णा कंस वध फिल्म श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित है। इसमें वे अपने भाई बलराम के साथ मिलकर मथुरा जाते हैं और कंस का वध करते हैं। फिल्म में भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार लेने के बारे में भी बताया है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी।

naidunia_image

कृष्णा द बर्थ

कृष्णा द बर्थ फिल्म वासुदेव और देवकी के बेटे कृष्ण के जन्म पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि भगवान विष्णु का चमत्कारी जन्म कैसे हुआ। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि कैसे कंस ने उन्हें कई बार मारने की कोशिश की। इस फिल्म को राजीव चिलाका ने डायरेक्ट किया है। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button