Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: इन राशियों की पूरी होगी मुराद, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: 12 राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। मेष और वृषभ राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। मिथुन और तुला राशि वाले मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं।

HighLights

  1. मेष राशि- महत्वपूर्ण काम शुरू हो सकता है।
  2. कन्या राशि- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
  3. धनु राशि- व्यापार में नुकसान हो सकता है।

मेष राशि

 

मेष राशि वालों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जिस काम की कई समय से से प्लानिंग चल रही है। वह आज से शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का रविवार का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

कोई पुरानी समस्या आपको तनाव दे सकती है। कोई दोस्त आपसे उधार मांग सकता है। अगर पैसे देते हैं तो आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। रात को किसी करीबी मित्र के साथ लंबी बातचीत कर सकते हैं।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज व्यर्थ की भागदौड़ में उलझ सकते है। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में फायदा होगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन कुशलता से हल करने में सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। पार्टनर कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशि

 

कन्या राशि वालों का दिन सफल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। धन की आवाजाही होती रहेगी। बचत करने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि

कोई काम न होने से मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है। दूसरों की राय पर गौर करें फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। प्रॉपर्टी बिकने से अच्छा मुनाफा होगा। व्यापार में निवेश न करें। जीवनसाथी से स्नेह मिलेगा। कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े सिग्नेचर न करें।

धनु राशि

प्रियतम के हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। व्यापार में अपने पार्टनर के विरोध के कारण नुकसान हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें घरवालों से आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। अगर यात्रा जाएं तो वाहन संभाल कर चलाएं। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा काम मिल सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button