Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: मेष-कर्क राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, चमक जाएगा भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: मेष राशि वालों के जॉब के प्रयास सफल होंगे। कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार होगा। सिंह राशि वालों को नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी, जबकि कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. वृषभ राशि- आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा।
  2. कर्क राशि- व्यापार में ससुराल पक्ष से मिलेगी आर्थिक मदद।
  3. तुला राशि- काम के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज (17 अगस्त 2024) का दिन 12 राशियों के लिए सुखद रहेगा। कुछ राशि वालों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कुछ राशियों को स्वास्थ्य की समस्याएं रहेंगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का शनिवार का दिन।

मेष

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जॉब के प्रयास सफल हो सकते हैं और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा। आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में सामंजस्य और सुख-शांति का अनुभव होगा।

वृषभ

 

आपके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। पार्टनर से विश्वासघात की संभावना है, जिससे व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी मन को परेशान कर सकती हैं। परिवार में अपनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।

मिथुन

 

आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यक्तिगत समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको और परिवार को घेर सकती हैं। मौसमी बीमारियों का असर दिख सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी दुखद समाचार की संभावना है, जिससे मनोबल प्रभावित हो सकता है।

 

कर्क

 

आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मूड अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है।

सिंह

 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या

 

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए व्यापार-व्यवसाय में जोखिम से बचें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें।

तुला

 

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता से शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए कार्य शुरू करने से परेशानी हो सकती है। नौकरी के प्रयास में सफलता मुश्किल है। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा और पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक

 

आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा, जिससे समय अच्छा बीतेगा। किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा और परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु

 

आपके लिए आज का दिन सतर्कता बरतने का है। बड़े काम शुरू करने से हानि हो सकती है। इस दौरान कर्ज से दूर रहें। स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों का साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है।

मकर

 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक दबाव वाला हो सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन सफलता मिलना कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से बचें और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ

 

आपके लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा, जिससे परिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी पार्टनर से पूरा समर्थन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की संभावना बन सकती है।

मीन

 

आपके लिए आज धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। मित्रों और परिवार का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा, लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान और धन की सुरक्षा करें। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button