Weekly Horoscope 2024: कर्क राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, तुला राशि वालों को होगा धन लाभ, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगस्त महीने की शुरुआत होने जा रही है। सभी राशि वालों के लिए हेल्थ, बिजनेस, करियर, लव के हिसाब से इस माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तुला राशि वालों को इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वाले परिवार की दृष्टि से कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें।

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
  2. वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठीका ही रहेगा।
  3. मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह चिंता भरा रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 12 August to 18 August 2024: अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना अगस्त के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त के महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं, जिनके कारण देशभर में खूब उल्लास देखने को मिलता है। इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। 19 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

ऐसे में राशिफल के अनुसार, 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी, तो कई के लिए अनलकी साबित होने वाला है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सभी राशियों के यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। परिवार में किसी को गंभीर बीमारी हो सकती है। पुराने विवाद सुलझेंगे। व्यापार व्यवसाय में कोई भी बड़ा फैसला ना ले। इस सप्ताह आपको सफलता का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों की ओर से सहायता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक तौर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। सुबह जल्दी उठकर योग करें। आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी अच्छा रहने वाला है। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कोई बड़ी धनराशि आपको मिल सकती है। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सफलता देने वाला है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर भी परेशान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आपको कोई बड़ा लॉस हो सकता है। निवेश करने के लिए समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी की आर्थिक मदद का सहारा लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने कार्य में बड़ा परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा नहीं है। बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप अपने खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। भूमि भवन या कोई वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्ताह आप किसी बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। करियर की दृष्टि से कुछ लोगों के लिए यह सप्ताह परेशानियों भरा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप अपने जीवन में सफल होंगे। मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी बीमारी से निजात मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आपके लिए लाभकारी होगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी खास व्यक्ति को खो सकते हैं। मानसिक रूप से परेशान नजर आएंगे। आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। विरोधियों से सतर्क करने की आवश्यकता है। किसी प्रकार की षड्यंत्र में आ सकते हैं। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार में ना दें। हानि उठाना पड़ सकता है। कोई गंभीर चोट लग सकती है। डॉक्टर की सलाह जरूर मानें। आर्थिक स्थिति में भी काफी समस्या देखने को मिलेगी। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन सफलता मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक मदद मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। करियर में भी आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह काफी खास होने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। यह सप्ताह आपकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। आपको अपने कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में बड़ा मुनाफा देखने को मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button