IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को रिटेन करेगी दिल्ली फ्रेंचाइजी… मेगा ऑक्शन के लिए 3 खिलाड़ी होंगे रिलीज

आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन से पहले टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करना है। सभी फ्रेंचाइजी ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स से मिले संकेतों के अनुसार वह तीन खिलाड़ियों को जारी रखने के पक्ष में नहीं है।

HIGHLIGHTS

  1. आईपीएल के अगले सीजन से पहले होगा मेगा ऑक्शन
  2. कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन कर सकती है
  3. DC में कोच के साथ कप्तान भी बदले जाने की अटकलें

एजेंसी, नई दिल्ली (IPL 2025 Mega Auction)। आईपीएल 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी साल खिलाड़ियों की नीलामी होगी। नीलामी से पहले टीमों को अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करना है। नियमों के अनुसार एक टीम ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती है।

ताजा खबर दिल्ली कैपिटल्स से है। खबर है कि टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को रिटेन करना चाहती है। वहीं, उन तीन खिलाड़ियों के सामने भी सामने आ गए हैं, जिन्हें टीम रिलीज करने जा रही है।

 

इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज करेगी डीसी

  1. पृथ्वी शॉ: शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बैटर्स हैं। उन्होंने आईपीएल 2020-2021 के बीच फ्रेंचाइजी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव रहा है।
  2. रिकी भुई: भुई मध्य प्रदेश में घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि, वह आईपीएल में अपनी फॉर्म दोहराने में नाकाम रहे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स सहित दो टीमों के लिए खेल चुके हैं।
  3. कुमार कुशाग्र: कुशाग्र दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं। उन्होंने चार मैचों में तीन बार बल्लेबाजी की, जिनमें से दो में इम्पैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी की, लेकिन मौके का फायदा उठाने में असफल रहे।

naidunia_image

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

  • आईपीएल में दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम ने आईपीएल 2024 में छठे स्थान पर रही थी।
  • दिल्ली फ्रेंचाइजी IPL 2020 में फाइनल तक पहुंची थी और आईपीएल 2021 में प्लेऑफ तक गई थी।
  • दिल्ली के लिए निरंतरता में कमी सबसे बड़ी समस्या है, जबकि टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों में निवेश किया।
  • अब रिकी पोंटिंग ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है और चर्चा है कि सौरव गांगुली उनकी जगह ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button