Harela Parv 2024: उत्तराखंड में आज से सावन की शुरुआत… मनाया जाएगा हरेला पर्व, भगवान शिव की होगी पूजा, जानें क्‍या है मान्‍यता"/>

Harela Parv 2024: उत्तराखंड में आज से सावन की शुरुआत… मनाया जाएगा हरेला पर्व, भगवान शिव की होगी पूजा, जानें क्‍या है मान्‍यता

हरेला उत्तराखंड का लोकपर्व है। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन से फसलों की बोवनी की जाती है और किसान अच्छी फसल के लिए भोलेनाथ का पूजन करते हैं। इस दिन घरों को सजाया जाता है और विशेष व्यंजन भी बनाए जाते हैं। हरेला पर्व से ही उत्तराखंड में सावन माह की शुरुआत हो जाती है।

HIGHLIGHTS

  1. उत्तराखंड में मनाया जाता है हरेला पर्व
  2. प्रकृति के प्रतीक हैं भगवान भोलेनाथ
  3. किसान अच्छी फसल की करते हैं प्रार्थना

Harela Parv 2024 धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है, इस दिन से भोलेनाथ के विशेष अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे। वहीं, उत्तराखंड में सावन को लेकर अलग मान्‍यता है। यहां हरेला पर्व से सावन माह की शुरुआत मानी जाती है। आपको बताते हें हरेला पर्व क्या है और इसका भगवान शिव से क्या संबंध है।

कब मनाया जाएगा हरेला पर्व

उत्तराखंड में आज हरेला पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि राज्य में सावन एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में उत्तराखंड के निवासी सावन के पहले दिन को हरेला पर्व के रूप में मनाकर हरियाली के प्रति कृतज्ञता जताते हैं। इस दिन घरों को फूल-पत्तियों से सजाया जाता है और किसान अच्छी फसल के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। इस दिन भात और मसूर की दाल बनाई जाती है।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button