विधानसभा-लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद अब भाजपा निकाय में झोंकेगी ताकत, पिछले चुनाव में BJP को मिली थी हार"/>

विधानसभा-लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद अब भाजपा निकाय में झोंकेगी ताकत, पिछले चुनाव में BJP को मिली थी हार

2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा राज्य के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का चुनाव हार गई थी। ऐसे में पार्टी इस बार अभी से तैयारी में जुट गई है। निकाय चुनाव को लेकर 10 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बड़ी बैठक होनी है।

HIGHLIGHTS

  1. विधानसभा-लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बड़ी बैठक कल
  2. भाजपा के खट्टर और शिव प्रकाश पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  3. 2019 में छत्‍तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का चुनाव हार गई थी भाजपा

रायपुर। विधानसभा-लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता के बाद अब भाजपा हर चुनाव में ताकत लगा रही है। 10 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बड़ी बैठक होनी है। इसमें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे।

राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने जा रही इस बैठक में नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कुछ खास मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के बाद यह बड़ी बैठक है। इसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहेंगे। इस सभी उपस्थिति में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं सराहना दी जाएगी। आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए करने के लिए कार्यकर्ताओं को काम दिया जाएगा।

पिछली बार नगरीय निकाय में भाजपा को मिली थी हार

बता दें कि 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा राज्य के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का चुनाव हार गई थी। ऐसे में पार्टी इस बार अभी से तैयारी में जुट गई है। इसी बैठक के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, मंडल और जिलाध्यक्षों की भी बैठक होगी।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस बार नगरीय निकाय चुनाव में जहां एक तरफ महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष कराने की तैयारी है, वहीं नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव भी कराने की तैयारी है। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा के उप चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button