Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: बिजनेस में आज कोई जरूरी बदलाव कर सकते हैं, किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है"/>

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: बिजनेस में आज कोई जरूरी बदलाव कर सकते हैं, किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा।
  2. वृषभ – आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
  3. मिथुन – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: आज दिनांक 18 जून 2024, मंगलवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि एकादशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 
 

आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। बढ़िया साझेदारी से आपको व्यापार में मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति पर आज आपको अधिकार मिल सकता है। लंबे समय से रूके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत रह सकता है। बिजनेस में आज कोई बदलाव या जरूरी काम करना होगा। परिवार में आपके किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने किसी करीबी के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। आपका बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। कार्यस्थल बदलना आपके हित में नहीं रहेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आपके घर कोई खास मेहमान आएगा। आज आप कारोबार में आर्थिक बदलाव कर सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको जीवन में नई राह मिल सकती है। आपको आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। आज कारोबार में कोई बड़ा बदलाव न करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना अधिक है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी खास काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी को हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटनाएं घट सकती हैं। आज आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपको छोड़ सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आप जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, वह आज किसी खास व्यक्ति के माध्यम से पूरा हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी लेने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें, अन्यथा नुकसान संभव है। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदेह रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है। परिवार में आर्थिक खर्चे बढ़ सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बच्चों की शिक्षा के लिए आज आप अपना स्थान बदल सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आप अपने पार्टनर पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दूसरे लोगों की बातों पर भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज सोच-समझकर फैसला लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस काम को करने की कोशिश कर रहे हैं वह खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वामित्व को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button