Aaj Ka Rashifal 04 June 2024: परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं"/>

Aaj Ka Rashifal 04 June 2024: परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
  2. वृषभ – आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
  3. मिथुन – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 04 June 2024: आज दिनांक 4 जून 2024, मंगलवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि त्रयोदशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों में सोचे गए काम आज शुरू होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में फायदा होगा। व्यापार जगत में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में आज कोई नया काम शुरू न करें, न ही व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से विवाद हो सकता है।

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today

 

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। कुछ पुराने रुके हुए काम आज पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। आप किसी खास काम से शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपकी जीत होगी। व्यापार जगत में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में कोई निर्णय ले सकते हैं।

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो रुकावटें आएंगी। परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद के कारण खुद को मुश्किल में पाएंगे। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने खड़ा हो सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। बिजनेस में कोई भी नया फैसला लेने से पहले आपको सोचने की जरूरत है।

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके माता-पिता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन काम में रुकावटें जरूर आएंगी।

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको परिवार में किसी करीबी के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में कोई घटना घटित हो सकती है, जिसके कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। आज व्यापार में घाटा हो सकता है। नया वाहन आदि न खरीदें। यात्रा आदि करते समय सावधान रहें।

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज किसी अनजान व्यक्ति के कारण आप अपने साथी पर झूठा आरोप लगा सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दूसरे लोगों की बातों पर भरोसा न करें। अपने पार्टनर के प्रति दयालु रहें, अन्यथा आपका रिश्ता खराब हो सकता है। किसी भी प्रकार की बातों को खींचे नहीं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आज आपको अपने कार्यस्थल पर कोई नया बढ़िया काम मिल सकता है। आज आप कोई साझेदारी बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। बच्चों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button