NEP से ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों को होगा बड़ा फायदा, आंतरिक मूल्यांकन में मिलेंगे 20 से 30% अंक"/>

NEP से ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों को होगा बड़ा फायदा, आंतरिक मूल्यांकन में मिलेंगे 20 से 30% अंक

NEP 2024 Updates: छत्‍तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। स्नातक कक्षाओं में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

रायपुर। NEP 2024 Updates: छत्‍तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। स्नातक कक्षाओं में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। स्नातक के छात्रों को अब आंतरिक मूल्यांकन के 20 से 30 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। अभी तक 10 प्रतिशत अंक दिए जाते थे। विषय के अनुसार अंक निर्धारित किए जाएंगे।

आंतरिक मूल्यांकन के नंबर बढ़ने से नियमित कालेज आने वाले छात्रों को फायदा होगा। जो छात्र-छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आएंगे, उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में ज्यादा अंक मिलेंगे। इससे कालेजों में छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ेगी। इस नई व्यवस्था का फायदा छात्रों को मिलेगा। ज्यादा संख्या में छात्र पास होंगे। अच्छा स्कोर करने में भी मददगार साबित होगा।

जानकारों का मानना है कि अभी जो व्यवस्था चल रही है उसमें आंतरिक मूल्यांकन के नंबर कम हैं। इस वजह से नियमित पढ़ने आने वाले और कभी कभार पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के बीच आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों में ज्यादा अंतर नहीं होता है। वर्तमान में सिर्फ 10 प्रतिशत अंक ही आंतरिक मूल्यांकन के मिलते हैं।

प्राध्यापक भी नंबर देने के समय एक लिमिट निर्धारित करते हैं, उससे ज्यादा या कम नंबर किसी भी छात्र-छात्रा को नहीं दिया जाता है, इस वजह से भी छात्रों के बीच नंबरों का बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। अब नए सिस्टम में आंतरिक मूल्यांकन के अंक बढ़ाए जा रहे हैं। इस नंबर के लिए वाइवा और प्रेजेंटेशन को आधार बनाया जाएगा। जो छात्र नियमित क्लास जाएंगे उन्हें ही फायदा होगा। इसलिए माना जा रहा है कि छात्र उपस्थिति पर ध्यान देंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े राज्य में नौ शासकीय विश्वविद्यालय हैं।

साइंस में 11, आर्ट्स के 13 विषयों का बदलेगा पाठ्यक्रम

ग्रेजुएशन में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य का पाठ्यक्रम बदलेगा। इसमें विज्ञान में 11 विषय जैसे, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, जियोलाजी, एंथ्रोपोलाजी, बाटनी, जूलाजी, बायोटेक, माइक्रोबायोलाजी, फारेस्ट्री एंड वाइल्ड लाइफ, कंप्यूटर साइंस का सिलेबस बदलेगा। इसी तरह सामाजिक विज्ञान व साहित्य में 13 विषय जैसे, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र समेत अन्य।

छात्रों को 20 से 30 अंक मिलेंगे कालेज से

अभी स्नातक कक्षाओं में छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के तहत 10 प्रतिशत नंबर दिए जाते हैं। पेपर 50 नंबर का है तो इसमें पांच नंबर इंटर्नल मार्क्स हैं। इसी तरह 100 नंबर के पेपर में 10 नंबर इंटर्नल के हैं। लेकिन इस सत्र से इन नंबरों में बढ़ोत्तरी होगी। 100 नंबर के पेपर में 20 नंबर या 30 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के लिए रहेंगे। जिन छात्रों की उपस्थिति अच्छी रहेगी, जिनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा वे ज्यादा नंबर इंटर्नल के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button