Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, कार्यक्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है"/>

Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, कार्यक्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा।
  2. वृषभ – आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
  3. मिथुन – आज का दिन आपका सामान्य रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: आज दिनांक 3 मई 2024, शुक्रवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत वैशाख, तिथि दशमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 
 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार में किसी प्रियजन का दुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में कोई परेशानी आ सकती है। आज पैसों का लेन-देन बिल्कुल न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास मामले को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में आज कोई नया काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी करीबी को लेकर आप चिंतित रहेंगे। किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है। अधिक काम के कारण आप शारीरिक रूप से थक सकते हैं। मानसिक चिंता सताएगी। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी भी प्रकार का नया काम शुरू न करें।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए बेहद खूबसूरत रहेगा। आप किसी खास काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

 

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। शारीरिक थकान और मानसिक परेशानी हो सकती है। आज आपके घर या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। आपको आपके बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

आज आपका मन परेशान रहेगा। आपके मन में कोई भय बना रहेगा। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिजनेस में आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। बच्चों की ओर से किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

आज आपका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति की बात का बुरा लग सकता है। आज आप अपने लिए कुछ नया विवाद खड़ा कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद न करें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। व्यापारी बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते की बात हो सकती है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी। व्यापार जगत में यदि आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी प्रकार का विवाद न करें।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजिक हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है। इस वजह से मन उदास रहेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

आज आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी प्रियजन से दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। अपना कार्यस्थल बदलने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। परिवार का माहौल बिगड़ सकता है।

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आप बेकार की बातों पर सवाल उठा सकते हैं। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी खास मित्र से लड़ाई हो सकती है।

 

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में दिखाई देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button