Aaj Ka Rashifal 02 May 2024: किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है, विरोधी फायदा उठाएंगे"/>

Aaj Ka Rashifal 02 May 2024: किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है, विरोधी फायदा उठाएंगे

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
  2. वृषभ – आज का दिन अच्छा है, परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
  3. मिथुन – किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 02 May 2024: आज दिनांक 2 मई 2024, गुरुवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत वैशाख, तिथि नवमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों की योजना बनाई जा रही थी, वे आज शुरू हो जाएंगे। व्यापार जगत में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

आज का दिन खूबसूरत है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज आप बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य के लिए उत्साहित दिखाई देंगे। किसी प्रकार की हानि हो सकती है। आप परिवार में किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

आज आप बेवजह परेशान हो सकते हैं। आपका मन परेशान रहेगा। अधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे। आज आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका नतीजा सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताएं।

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज आप मानसिक रूप से भ्रमित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। शुभ समाचार मिल सकता है। मतभेद दूर होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी आदि की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी खास मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

आज जरूरी काम न होने से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने से परेशान रहेंगे। व्यापार में हानि हो सकती है और परिवार में कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। जितना हो सके वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके कारण शारीरिक परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार में बड़ा निवेश न करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। किसी प्रकार की चिंता सता सकती है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेते समय सावधानी रखे। गुस्से से काम न लें। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पत्नी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई परेशानी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कामकाज में अधिकता रहेगी। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।

 

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी करीबी से फायदा मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नया वाहन या प्राॅपर्टी खरीद सकते हैं। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button